फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Migrant was attacked with the intention of robbery

Kurukshetra News: लूट के इरादे से किया गया था प्रवासी पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Migrant was attacked with the intention of robbery
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले ब्रह्मा चौक के पास प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या लूट के इरादे से की गई थी। सीआईए वन टीम ने सात आरोपियों को काबू किया है, जिनमें तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। नाबालिगों में एक आरोपी शहर तो दो अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 जनवरी को राम प्रसाद वासी कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल वासी न्यू झिलमिल मार्बल स्टोर नजदीक सुंदरपुर चौक ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को अपनी शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि 19 जनवरी को वह अपने साथियों के साथ न्यू झिलमिल मार्बल स्टोर 100 फुटा रोड से गाड़ी से मार्बल उतारकर अपने मकान की तरफ जा रहा था। जब वह ब्रह्मा चौक से सुंदरपुर पुल के पास पहुंचे तो उनके पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर 6-7 आरोपियों अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में डंडे लेकर आए। उन्होंने उनका रास्ता रोक लिया और उनपर डंडों से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed