फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Middle aged man dies due to snakebite

Kurukshetra News: सर्पदंश से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man dies due to snakebite
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर गांव में सर्पदंश से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त महेंद्र कुमार 57 निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई। महेंद्र कुमार मेहनत-मजदूरी करता था। जानकारी के मुताबिक महेंद्र कुमार साइकिल पर ज्योतिसर नहर के पास घास लेने आया था। घास काटने के दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद महेंद्र अपनी साइकिल पर पास के ही ढाबा संचालक के पास पहुंचा और उसे सांप के काटे जाने की बात बताई। ढाबा संचालक उसे तुरंत बाइक पर लेकर एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान महेंद्र को सांस लेने में परेशानी होने लगी। चिकित्सकों ने तुरंत उसे एंटी डोज दी, मगर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना केयूके पुलिस ने महेंद्र कुमार के चाचा वेद प्रकाश के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed