फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message of saving environment given by drama, Kurukshetra

नाटक से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Message of saving environment given by drama, Kurukshetra
पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में लघुनाटक की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 29वां मैंगो मेला पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में आयोजित किया गया। मेले में कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने लघु नाटक के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कलाकारों ने लघुनाटक ‘हमारी भी सुनो’ प्रस्तुत कर लोगों को हवा, पानी और पेड़ों का महत्व समझाते हुए उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि पर्यावरण का संबंध हमारे आसपास की उन सभी चीजों से हैं जिनका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। मानव के साझे प्रयास से ही पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखना होगा ताकि यह धरती हम सब के जीने योग्य बनी रहे। नाटक में दिखाया कि हवा, नदी और पेड़ बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमेशा लोगों की सेवा करते हैं।
विज्ञापन

वहीं इंसान नदी किनारे पेड़ कटवाकर वहां एक मिल बनवा देता हैै, जिसका कचरा नदी में डाला जाता है। मिल के कारण पेड़ और नदी खत्म हो जाती है, तो वहीं मिल का धुआं हवा को दूषित करता है। दम तोड़ती हवा सभी से गुजारिश करती है कि अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों, नदियों और हवा को नुकसान मत पहुंचाओ। प्रकृति के अनमोल संसाधनों को अगर हम अपने फायदे के लिए नष्ट करते रहे तो एक दिन सब लोग नष्ट हो जाएंगे। कलाकार तुषार खरोद, सुग्रीव, समीर मेहरा, पार्थ शर्मा, सैफिन लालर, चंचल शर्मा आदि ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed