फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message of drug free life given to youth through cyclothon

Kurukshetra News: साइक्लोथॉन के जरिए युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Message of drug free life given to youth through cyclothon
​कुरुक्षेत्र। ड्रग्स फ्री हरियाणा’’ अभियान के अंतर्गत साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान साइकिल चलते आय
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के अंतर्गत साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुवाई आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो. बिजेंद्र सिंह तोमर ने स्वयं की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवन शैली की ओर प्रेरित करना और स्वस्थ समाज निर्माण की चेतना को मजबूत करना रहा। साइक्लोथॉन यात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रहा। खास बात ये रही कि सेक्टर-चार का रहने वाला पांच वर्षीय अगम भी अपनी साइकिल लेकर यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचा।
विज्ञापन

यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर सर्किट हाउस, पुलिस अधीक्षक आवास, कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग, नया बस स्टैंड, सेक्टर-7 मार्ग से होते हुए वापस विश्वविद्यालय पहुंची। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी व शहर के समाजसेवी शामिल हुए। यात्रा में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, साइकिल कोच पंजाब सिंह, सुरेंद्र कौर व पंकज कुमार का विशेष सहयोग रहा। यात्रा में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो से डॉ. अशोक कुमार वर्मा और पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मचंद ने भी विशेष रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह सहरावत, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र खुराना, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र सिंह चौधरी, प्रोक्टर प्रोफेसर राजा सिंगला, प्रो. मनोज तंवर, प्रोफेसर डॉ. रविराज, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष नांदल, डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. प्रीति समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed