फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message of cleanliness given through street play

नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given through street play
हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रारंभ किए गए सेवा-संस्कृति-संस्कार सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन हरियाणा कला परिषद की ओर से कलाकारों ने विभिन्न गांवों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। दयालपुर, किरमच, ईशाकपुर, सन्हेड़ी खालसा आदि गांवों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर यात्रीगण आकर गंदगी फैला रहे हैं, ऐसे में स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारी स्टेशन की गंदगी को साफ करते हुए संदेश देते हैं कि हमें अपने आस-पास की सफाई रखनी चाहिए। जिससे न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि माहौल भी साफ सुथरा रहने से मन को शांति मिलती है। इस प्रकार हास्य-व्यंग्य के साथ प्रस्तुत नाटक में गीतों और संवादों के माध्यम से कलाकारों ने जमकर रंग जमाया।
विज्ञापन

नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में पारुल कौशिक, गौरव दीपक जांगड़ा, ज्योति बांकुरा, तुषार कुमार, निखिल पारचा, निकिता कौशिक, पार्थ शर्मा, राजीव कुमार तथा चंचल शर्मा शामिल रहे। नाटक मंचन के दौरान हरियाणा कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम ब्रहमसरोवर, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल, खेड़ी मारकंडा, स्थानेश्वर मंदिर तथा लक्ष्मण कॉलोनी में किए जाएंगे। इसके अलावा कला कीर्ति भवन में बुधवार को रक्तदान शिविर तथा पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed