{"_id":"698b9110ea44946697002b46","slug":"message-given-on-cyber-internet-day-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149924-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साइबर इंटरनेट डे पर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साइबर इंटरनेट डे पर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का दिया संदेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का संदेश देने के दौरान नाइलिट के विद्यार्थी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) की ओर से साइबर इंटरनेट डे के अवसर पर एक दिवसीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न वर्गों के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक इंटरनेट उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। इसके अंतर्गत साइबर स्वच्छता से जुड़े सर्वोत्तम व्यवहार, प्रमुख साइबर खतरों और उनसे बचाव के उपायों की सरल भाषा में जानकारी दी गई।
दिनभर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं। प्रातः 10 बजे नाइलिट कुरुक्षेत्र परिसर में आयोजित कार्यशाला में नाइलिट के विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने भाग लिया। पूर्वाह्न सत्र में दयानंद महिला महाविद्यालय में छात्राओं और महिलाओं के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया सतर्कता और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव पर चर्चा की गई।
दोपहर के सत्र में जनता स्कूल कुरुक्षेत्र में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं आईटीआई बहलोलपुर में आईटीआई व विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया और नागरिकों को साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई गई। नाइलिट कुरुक्षेत्र परिसर में अपराह्न सत्र के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।