{"_id":"6967f1bc0057987c770f4f57","slug":"message-given-about-helmet-seat-belt-and-safe-driving-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-148585-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश
विज्ञापन
शाहाबाद/लाडवा। केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न विभागों की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 1 से 31 जनवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इसी कड़ी में आरटीए, ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लाडवा शहर के साथ-साथ नागरिक अस्पताल शाहाबाद में स्टाफ सदस्यों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने की। उन्होंने सड़क सुरक्षा को जीवन रक्षा से जोड़ते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट पहनना, शराब पीकर वाहन न चलाना और चलते या वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना बेहद जरूरी है।
साथ ही सभी वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की गई। डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का प्रावधान किया गया है।