फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mess employees prepared strategy in support of demands in KU

Kurukshetra News: केयू में मांगों के समर्थन में मेस कर्मचारियों ने तैयार की रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mess employees prepared strategy in support of demands in KU
कुरुक्षेत्र। केयू में होस्टल मेस वर्कर यूनियन की बैठक में हिस्सा लेते मेस कर्मचारी।
कुरुक्षेत्र। केयू के होस्टल मेस वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता केयू मेस वर्कर यूनियन के प्रधान रजनीश मिश्रा ने की। बैठक में केयू मेस वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों व आगामी रणनीति पर चर्चा की। होस्टल मेस वर्कर यूनियन के अध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि मेस कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने के कारण विधायक को उनके निवास स्थान पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेस कर्मचारी वर्ष 2014 से विधायक के साथ है, लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इसलिए मेस कर्मचारियों की ओर से निर्णय लिया गया है कि आज सभी मेस कर्मचारी केयू से इकट्ठे होकर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर विधायक को मांग पत्र सौंपेगे। इसके अलावा सभी मेस कर्मचारी 28 मई को जींद में होने वाली सर्व कर्मचारी संघ की रैली में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

होस्टल मेस वर्कर यूनियन के महासचिव सुभाष पारचा ने बताया कि मैस कर्मचारियों की मांगें पिछले काफी समय से लंबित हैं जिसकी ओर केयू प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इसलिए मांगों को लेकर विधायक को मांग पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें सभी मेस कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर उप प्रधान उमाशंकर, कोषाध्यक्ष अमन कुमार दुगल, मुख्य सलाहकार सुशील मिश्रा, लेखा निरीक्षक सुशील दीक्षित, सहसचिव मुकेश मिश्रा, प्रेस सचिव कृष्ण चंद सैनी, कार्यकारिणी सदस्य आनंद सिंह, महेश चंद्र, रामसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed