फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mercury started rising again, felt the heat

Kurukshetra News: फिर बढ़ने लगा पारा, गर्मी का होने लगा एहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mercury started rising again, felt the heat
कुरुक्षेेत्र। कई दिनों तक मौसम ठंडा रहने के बाद मौसम में फिर से बदलाव होने लगे हैं। जून माह ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार जून माह में गर्मी बढ़ने के आसार हैं, जबकि पिछले कुछ दिनों से बारिश होने के कारण लोगों को राहत मिली हुई थी। रविवार सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम में गर्मी का एहसास होने लगा। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं धर्मनगरी में आने वाले श्रद्वालु गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छाया का सहारा लेते दिखाई दिए। गर्मी से बचाव करने के लिए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से ठंडे मीठे जल की छबील लगाई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में पांच से छह डिग्री तापमान की बढ़ोतरी होगी, इससे गर्मी के और अधिक बढ़ने के आसार हैं। डॉ. सतपाल बत्तरा का कहना है कि तेज धूप के कारण तापमान अधिक होता है, इसलिए छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर से धूप में नहीं निकलना चाहिए और ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, इससे गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed