फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mercury dropped three degrees, cold wave tormented

Kurukshetra News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर ने सताया

Tue, 23 Jan 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped three degrees, cold wave tormented
कुरुक्षेत्र। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सोमवार को पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, जिससे कंपकंपी ठंड का असर बढ़ गया और हवा चलने से शीतलहर का असर देखने को मिला। शीतलहर से बचने के लिए लोगों अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को कंपकंपी ठंड से थोड़ी राहत मिली और लोग धूप को सेंकेने के लिए घरों की छतों पर दिखाई दिए, जबकि पार्कों में जहां बच्चे खेलते दिखाई दिए। वहीं धूप खिलने से बाजार में भी रौनक बढ़ी। शाम के समय शीतलहर ने लोगों को फिर से सताना शुरू कर दिया, जिससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी पारा लुढ़कने के आसार हैं, जिसके चलते जहां सब्जियों पर इसका असर पड़ेगा तो वहीं लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अगले कुछ दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे, जिससे ठंड का एहसास अधिक होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed