{"_id":"694c343b18fa04a73402f544","slug":"memorandum-submitted-for-rent-relief-to-senior-citizens-kurukshetra-news-c-36-1-amb1003-155199-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वरिष्ठ नागरिकों को किराए में राहत देने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वरिष्ठ नागरिकों को किराए में राहत देने के लिए सौंपा ज्ञापन
Thu, 25 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निजी बस मालिकों की मनमर्जी के खिलाफ 18 जनवरी को रिटायर्ड कर्मचारी संघ परिवहन मंत्री से मुलाकात करेगा। इससे पूर्व रिटायर कर्मचारियों ने बुधवार को किराए में दी गई छूट के बारे में सरकार की हिदायतों को सख्ती से लागू करवाने के लिए नगराधीश को ज्ञापन दिया।
संघ जिला प्रधान कुलदीप चौहान व सचिव दयाल सैनी एवं राज्य नेता करनैल सिंह ने कहा कि निजी बसों में वरिष्ठ नागरिकों के साथ हर दिन किराए में 50 प्रतिशत की छूट को लेकर महिला व पुरुषों के साथ लगातार दुर्व्यवहार हो रहा है, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी इस मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं, इसलिए परिवहन मंत्री को मिलने का फैसला लिया गया हैं
सतीश सेठी ने कहा कि इस विषय पर रोडवेज अधिकारी व स्थानीय प्रशासन बेबस नजर आ रहे हैं। इस दौरान किशन लाल सागर, टेक चंद बेरखेड़ी, रमेश नन्हेड़ा, सतपाल राणा व छोटे लाल शामिल रहे।