फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Memorandum submitted for misbehaving with supervisor

सुपरवाइजर के साथ आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा अभद्र व्यवहार करने के मामले में सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for misbehaving with supervisor
आईसीडीएस सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन ने कैथल में आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा धरना स्थल पर गई सुपरवाइजर के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार व जातिसूचक शब्द कहने को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशिका के नाम जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने मांग की है कि सुपरवाइजर अनु के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली आंगनबाड़ी वर्करों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन की महासचिव संतोष यादव ने बताया कि विभाग द्वारा सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि जब भी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर कोई धरना प्रदर्शन करती हैं तो उसकी जानकारी वे उच्चाधिकारियों को दें कि कौन कौन वर्कर व हेल्पर धरना प्रदर्शन में शामिल होती हैं। इसी निर्देश के तहत विभाग की सुपरवाइजर अनु 22 जुलाई को कैथल में महिला एवं विकास मंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर धरना दे रही आंगनबाड़ी वर्करों व हैल्परों की जानकारी लेने के लिए धरना स्थल पर पहुंची थी। धरना स्थल पर उपस्थित आंगनबाड़ी वर्कर कमला व जगमति मलिक ने सुपरवाइजर अनु के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। उनकी इस हरकत से सुपरवाइजर अनु के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि अपने साथ हुई घटना की जानकारी सुपरवाइजर अनु ने लिखित में जिला कार्यक्रम अधिकारी कैथल व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को दे दी थी। उसके बाद 23 जुलाई को विभाग की संयुक्त निदेशिका राजबाला कटारिया भी कैथल आई और उन्होंने एसोसिएशन को आश्वासन दिया था कि इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन ने कहा कि इसके बावजूद भी आरोपी आंगनबाड़ी वर्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि सुपरवाइजर के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली आंगनबाड़ी वर्करों के खिलाफ पुलिस व विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed