फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meenakshi Sheshadri and Ashutosh Rana will perform at the festival

Kurukshetra News: मीनाक्षी शेषाद्रि और आशुतोष राणा देंगे महोत्सव में प्रस्तुति

Sat, 30 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 30 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi Sheshadri and Ashutosh Rana will perform at the festival
कुरूक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अब फिल्म व काव्य जगत की हस्तियां रंग जमाएंगी। फिल्म दामिनी फेम अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा भी महोत्सव में पहुंचेेंगे तो वहीं प्रसिद्व कवि डॉ. कुमार विश्वास व अन्य कवि भी यहां पहुंचकर अपनी-अपनी रचनाओं के जरिये गीता का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाएंगे। यहीं नहीं कई अन्य बड़े चेहरों के भी आने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने स्वयं महोत्सव में आने का वीडियो क्लिप भी जारी किया है। मीनाक्षी शेषाद्रि और उनकी टीम के सदस्य 11 दिसंबर को ब्रहमसरोवर के पुरुषोतम बाग के मुख्य मंच पर सायं के समय महाभारत पर आधारित नाटक द्रौपदी की प्रस्तुति देंगी। वहीं जिला उपायुक्त नेहा सिंह के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पांच से 11 दिसंबर तक ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में रोजाना सायं 6:30 बजे होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शैडयूल जारी कर दिया गया है। इस वर्ष देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों के साथ जोड़ने और महाभारत के अहम यादगार लम्हों से रुबरु करवाने के विषय को लेकर सरकार की अनुमति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेडयूल तैयाार किया गया है और फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्रियों को आमंत्रित किया गया है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed