फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meditation and principles of Jnana Yoga teach children stress management and self-control: Dr. Mishra

ध्यान और ज्ञान योग के सिद्धांत बच्चों को सिखाते हैं तनाव प्रबंधन और आत्म-नियंत्रण : डॉ. मिश्र

Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Meditation and principles of Jnana Yoga teach children stress management and self-control: Dr. Mishra

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गीता बच्चों को सत्य, अहिंसा, और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। इसके साथ ही ध्यान और ज्ञान योग के सिद्धांत बच्चों को तनाव प्रबंधन और आत्म-नियंत्रण सिखाते हैं, जो आज के प्रतियोगिता के दौर में काफी महत्वपूर्ण है।
यह विचार अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भागवत गीता जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से आयोजित 18 दिवसीय कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं के समग्र विकास में श्रीमद्भागवत गीता के उपदेशों की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित गीता संवाद कार्यक्रम में डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र ने बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं द्वारा गीता श्लोकोच्चारण से हुआ।
विज्ञापन

डाॅ. मिश्र ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता, मानवता के लिए ज्ञान और प्रेरणा का दिव्य ग्रंथ, न केवल भारत बल्कि विश्वभर में जीवन दर्शन का स्रोत है। भगवत गीता का उपदेश बालिकाओं के समग्र जीवन विकास के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन देती हैं, जैसे कि निष्काम कर्म, आत्मा की अमरता, क्रोध और मोह से बचाव, और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं पार्षद प्रेम नारायण अवस्थी ने किया। आभार ज्ञापन स्कूल की प्रधानाचार्य रिमी बठला ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी जसवीर राणा बतौर अतिविशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed