फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   medical store sealed after finding banned drugs

Kurukshetra News: प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
medical store sealed after finding banned drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। कुरुक्षेत्र व कैथल की तीन टीमों ने बुधवार रात्रि संयुक्त ऑपरेशन चलाया चलाया। इस दौरान जिले के दवा विक्रेता एवं मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
शाहाबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर को आठ घंटे सुबह तीन बजे तक खंगाला, जिस दौरान अलग-अलग कंपनी की प्रतिबंधित दवाइयां बड़ी मात्रा में बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि उपरोक्त फर्म उस दवा को खरीदने एवं बिक्री हेतु अधिकृत नहीं है।
विज्ञापन

टीम ने न केवल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया बल्कि सभी दवाओं से संबंधित रिकाॅर्ड भी कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस में आरोपी स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टीम ने समीप ही एक अन्य स्टोर की भी जांच की, हालांकि यह जांच रुटीन बताई जा रही है। यह विभागीय कार्रवाई वीरवार को भी मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों के पास लगातार शिकायत मिल रही थी कि शाहाबाद के देवी मंदिर रोड स्थित राजन मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की ओर से कुरुक्षेत्र ड्रग कंट्रोलर डॉ. गुलशन कुमार व कैथल के ड्रग कंट्रोलर अधिकारी चेतन वर्मा के साथ नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीमें संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए बुधवार शाम करीब सात बजे उक्त मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं, जहां स्टोर का रिकाॅर्ड कब्जे में लिया। वहां रखीं दवाओं का मिलान किया गया।

इस दौरान कई ऐसी दवाएं भी मिलीं जो प्रतिबंधित थीं। तीनों टीमों ने अल सुबह तीन बजे तक यह दबिश जारी रखी।
कुरुक्षेत्र ड्रग कंट्रोलर डॉ. गुलशन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने स्टोर संचालक राजन कुमार के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया तो वहीं उसे गिरफ्त में भी ले लिया गया। टीमों ने ऑपरेशन खत्म होने के बाद स्टोर काे सील कर दिया और रिकॉर्ड अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed