फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mechanical department of NIT won the overall trophy

Kurukshetra News: एनआईटी के मैकेनिकल विभाग ने जीती ओवरऑल ट्राफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Mechanical department of NIT won the overall trophy
कुरुक्षेत्र। मार्च पास्ट विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि सहित प्रो. दी​क्षित गर्ग स
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव सीटीयस में ओवरऑल ट्राफी मैकेनिकल विभाग ने हासिल की तो वहीं कंप्यूटर साइंस विभाग रनरअप रहा। वार्षिक खेल महोत्सव सीटीयस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि टोक्यो ओलंपिक एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भाव से खेलकर अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक बच्चे को कोई न कोई जिंदगीभर जरूर खेलना चाहिए।
विज्ञापन

फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. पीसी तिवारी ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में हिमांशु पहले स्थान पर, अंकित यादव दूसरे और रुद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया और हैमर थ्रो प्रतियाेगिता में हर्ष पहले, अभय सिंह दूसरे और प्रमोद ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लो साइकिल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में निशांत पहले, अमरीश दूसरे और देवयांश तीसरे स्थान पर रहा तो वहीं महिला वर्ग में रिया पहले, तनिष्का दूसरे और आरजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। मील साइकिल दौड़ में कौशिकी पहले स्थान पर, सुरभि दूसरे और जुही सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग तीन मील साइकिल दौड़ में आशीष पहले, पंकज दूसरे और देवानंद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आकाश झा पहले, रितिक दूसरे और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया और 400 मीटर रिले दौड़ में दिलीप पहले, सुशील दूसरे और हिमांशु की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग, प्रो. त्रिलोकी, डाॅ. अमित सहित अन्य प्रोफेसर व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 मेडल जीत हासिल की ओवरऑल ट्राफी : शहाबुद्दीन
खेल अधिकारी शहाबुद्दीन ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में डिंपल ने कई खेलों में हिस्सा लिया और उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन प्रतिभागी के रूप में आने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल वार्षिक खेल महोत्सव में हुआ है। डिस्कस थ्रो मैं ट्विंकल सोनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वार्षिक खेल महोत्सव सीटीयस में ओवरऑल ट्राफी मैकेनिकल विभाग के खिलाड़ियों ने 70 मेडल जीतकर अपने नाम की। उन्होंने बताया कि बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग में लोकेश और हिमांशु रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed