फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Measurement and weighing department conducted investigation on confectionery shops

माप तौल विभाग ने की हलवाई की दुकानों पर चेकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Measurement and weighing department conducted investigation on confectionery shops
मापतोल विभाग की टीम ने शुक्रवार को शाहाबाद में हलवाइयों की दुकान की जांच की। माप तौल विभाग के इंस्पेक्टर कुलदीप राणा ने बताया कि किशनगढ़ रोड स्थित साहिल स्वीट हाऊस व शीतल स्वीट हाउस की दुकानों पर जांच की है। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी रोशन लाल भी मौजूद थे। इंस्पेक्टर कुलदीप राणा ने बताया कि इन हलवाइयों की दुकानों पर कांटों की चेकिंग की गई और देखा गया कि दुकानदार मिठाई के साथ डिब्बा तो नहीं तोल रहा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जागरूक बनें क्योंकि जो डिब्बा मिठाई में लगाया जाता है उसकी कीमत काफी कम होती है और जबकि मिठाई इससे कई गुणा ज्यादा महंगी होती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता दुकानदार से पूरी मिठाई लेें व डिब्बे के पैसे अलग से दें। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार लालचवश मिठाई को डिब्बे में डालकर तोलते हैं, जिससे उपभोक्ता का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि यह जांच दलगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed