Hindi News
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Meaningful cooperation from every section is needed to root out the evil of drug addiction: Gehlot
{"_id":"6872cdd33ecf3570230d7d03","slug":"meaningful-cooperation-from-every-section-is-needed-to-root-out-the-evil-of-drug-addiction-gehlot-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-138718-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हर वर्ग से सार्थक सहयोग की जरूरत : गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हर वर्ग से सार्थक सहयोग की जरूरत : गहलोत
बाबैन। ग्राम सचिवालय में क्षेत्र के लोगों की बैठक को संबोधित करते कुरुक्षेत्र के एएसपी प्रतीक ग
Link Copied
लाडवा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रतीक गहलोत ने ग्राम सचिवालय में क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के अलावा लोगों से नशा जैसी सामाजिक बुराई को रोकने में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की। गहलोत ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग से सार्थक सहयोग की जरूरत है, जिसमें सभी को अपना सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन नशे के अवैध कारोबार पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए समाज की जागरूकता और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें और यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया। एएसपी प्रतीक गहलोत ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें। उन्होंने कहा कि अपने छोटे बच्चों को वाहन कतई न दें ताकि वे किसी दुर्घटना का शिकार न हों। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एएसपी कुरुक्षेत्र प्रतीक गहलोत को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग व यातायात के नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।