{"_id":"57eac2c74f1c1b3d6257424a","slug":"maternal-aunt-will-now-totals-well-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी में अब योग भी बनाएगा निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी में अब योग भी बनाएगा निरोग
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिला आयुर्वेद अधिकारी सुदेश जाटान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब दवा के साथ-साथ योग से भी स्वस्थ बनाया जाएगा। मरीज ही नहीं बल्कि उनके साथ आए परिजन और दूसरे लोग योग कर सकेंगे। इसके लिए यहां योग सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयुर्वेद विभाग की ओर से बनाए जाने वाले इस सेंटर पर 10 लाख रुपये की लागत आएगी। आयुर्वेद विभाग ने एलएनजेपी परिसर में स्थित आयुष विंग के प्रथम मंजिल पर योग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से प्रस्ताव भी तैयार करवा लिया गया है। इसकी मंजूरी के लिए आयुष विभाग के उच्चाधिकारियों को तीन दिन पहले ही भेज दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार योग सेंटर में विभाग की ओर से योग स्पेशलिस्ट नियुक्ति किया जाएगा। यहां जरूरत का अन्य सामान भी मुहैया करवाया जाएगा। सुबह व सायं के समय योग करवाया जाएगा।
पॉलीक्लिनिक में बनेगा पंचकर्मा सेंटर
आयुर्वेद विभाग की ओर से कृष्णा नगर गामड़ी में स्थापित किया जाने वाले पंचकर्मा सेंटर अब सेक्टर 5 में स्थित पॉलीक्लिनिक में बनाया जाएगा। विभाग के निदेशक भी पॉलीक्लिनिक का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद इस केंद्र का प्रस्ताव तैयार किया गया। दो दिन पहले ही विभाग को इसे मंजूरी के लिए भेजा गया है। इस केंद्र में ओपीडी के अलावा महिला व पुरुष के 6-6 थेरेपी रूम सहित अन्य पूरी व्यवस्था स्थापित की जाएगी।
80 लोग एक साथ कर सकेंगे योग : सुदेश
जिला आयुर्वेद अधिकारी सुदेश जाटान का कहना है कि इस योग सेंटर को जल्द स्थापित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सेंटर में एक साथ लगभग 80 लोग योग कर सकेंगे। इसमें आयुष विंग, एलएनजेपी अस्पताल में आने वाले मरीज, उनके परिजन व दूसरे लोग अपनी इच्छा व क्षमतानुसार फ्री योग कर सकेंगे। प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक में पंचकर्मा सेंटर की तैयारियां भी जोरों पर की जा रही हैं।