{"_id":"6223c26ccc1008081a2bbf14","slug":"mason-s-body-found-in-front-of-liquor-contract-kurukshetra-kurukshetra-news-knl100978120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के सामने मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के सामने मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गांव कौलापुर में शराब ठेके के सामने बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहले माना जा रहा था कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को शरा ठेके के सामने फेंक दिया, मगर ठेके के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खुलासा हुआ कि व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है।
मृतक की पहचान बलविंद्र उर्फ बिंद्र वासी मोहन नगर के रूप में हुई है। बिंद्र राजमिस्त्री का काम करता था तथा पिछले काफी समय से गांव में ही रहता था। पुलिस ने मृतक के भाई दिलबाग राय की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कौलापुर के शराब के ठेके के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई।
शराब ठेके के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जांचा खुलासा हुआ कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। माना जा रहा है कि बलविंद्र उर्फ बिंद्र काम करके शुक्रवार की रात गांव कौलापुर लौट रहा था। जब वह ठेके के समीप पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दिलबाग राय की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से साधु की मौत
गांव डल्ला माजरा के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक साधु की मौत हो गई। दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया है।जीआरपी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति की उम्र 60 से 65 के बीच लग रही है और भगवा रंग के कपड़े पहने हुए हैं। शरीर काफी कमजोर है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति पिछले तीन-चार दिनों से यहां पर घूम रहा था।