फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Masked miscreants hit the commission agent on the head with a stick and snatched cash and mobile.

Kurukshetra News: आढ़ती के सिर में डंडा मार नकाबपोश बदमाशों ने छीनी नकदी व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants hit the commission agent on the head with a stick and snatched cash and mobile.
कुरुक्षेत्र। अल-सुबह 100 फुटा रोड पर बाइक पर आए तीन बदमाश सब्जी मंडी के आढ़ती से छीनाझपटी कर फरार हो गए। पिछले तीन दिन में छीनाझपटी की यह चौथी वारदात सामने आई है। आढ़ती बाइक पर अपने घर से मंडी जा रहा था। सुरेश कुमार निवासी अमोलक राम कॉलोनी ने बताया कि उसकी सलारपुर रोड पर सब्जी की आढ़त की दुकान है। सुबह करीब पौने तीन बजे वह अपनी बाइक पर घर से अपनी दुकान पर आ रहा था। 100 फुटा रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वहां खड़े नकाबपोश युवक ने एकदम उसके सिर में डंडा मार दिया। आरोपियों ने उसकी बाइक रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी उससे मोबाइल, दुकान की किताबें और करीब 10 हजार रुपये छीनकर बाइक पर फरार हो गए। उधर, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि आढ़ती से शिकायत मिल चुकी है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन




कार का शीशा तोड़ उड़ाई नकदी व अन्य सामान
हिसार से कुरुक्षेत्र पैनोरमा देखने पहुंचे एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर पांच हजार की नकदी व अन्य सामान चाेरी कर लिया गया। नीरज निवासी बहबलपुर जिला हिसार ने बताया कि वे कार को पैनोरमा की दीवार के साथ खड़ी कर अंदर चले गए। पैनोरमा देखे के बाद जैसे ही बाहर निकले तो कार का शीशा टूटा मिला। कार से बैग भी गायब था, जिसमें पांच हजार की नकदी व दस्तावेज थे। यह देख वह हैरान रह गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed