फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Masked men snatched cash from shopkeeper, opened fire when he protested

Kurukshetra News: नकाबपोशों ने दुकानदार से छीनी नकदी, विरोध करने पर की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Masked men snatched cash from shopkeeper, opened fire when he protested
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मा चौक के नजदीक से नकाबपोश तीन बदमाश देसी कट्टे के दम पर दुकानदार से 12 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। दुकानदार ने उनका पीछा करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। दो दिन पहले भी उनमें एक युवक उससे 500 रुपये छीनकर भाग गया था। दुकानदार सुरेश कुमार निवासी सेवन-सी कॉलोनी ने बताया कि उसकी अमीन रोड पर गैस एजेंसी के गोदाम के पास किराने की दुकान है। रात करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक उसकी दुकान में घुस आए। उनमें से एक युवक के पास देसी कट्टा था। दुकान में घुसते ही उन्होंने गुल्लक में हाथ मारना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

देसी कट्टे के दम पर उन्होंने उसके गुल्लक से करीब 12 हजार रुपये निकाल लिए साथ ही आरोपियों ने पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने उन युवकों का पीछा किया तो आरोपियों ने दो बार हवाई फायर किया। यह सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर सीआईए-एक, सीआईए-दो, सुभाष मंडी चौकी और थाना कृष्णा गेट पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, घटना से गुस्साए आसपास के दुकानदार और अन्य लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने ब्रह्मा चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर सुभाष मंडी चौकी और थाना कृष्णा गेट पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो दिन पहले छीने थे 500 रुपये
दुकानदार सुरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि दो दिन पहले भी उनमें से एक युवक उसकी दुकान में घुसकर 500 रुपये छीनकर भाग गया था। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, मगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय आरोपी को बीते दिन उसके पास समझौता करने के लिए भेज दिया था। उसके बाद आरोपी ने दोबारा अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।




राज्यमंत्री ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
सूचना पाकर राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी लोगों के बीच पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। राज्यमंत्री ने उनसे आरोपियों पर कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांगा, मगर लोग आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते रहे। राज्यमंत्री के आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आश्वासन पर करीब एक घंटे के बाद उन्होंने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed