फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Masai, Haya and Ngoma folk dances of Tanzania were celebrated in Geeta Mahotsav

Kurukshetra News: गीता महोत्सव में तंजानिया के मसाई, हाया और नगोमा लोकनृत्य की रही धूम

Tue, 10 Dec 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Masai, Haya and Ngoma folk dances of Tanzania were celebrated in Geeta Mahotsav
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानिया के लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिसे देख पर्यटक गदगद हो रहे हैं। तंजानिया के कलाकारों ने मसाई, हाया और नगोमा नृत्यों के माध्यम से अपनी समृद्ध लोक संस्कृति को पर्यटकों के समक्ष रखा, जिसके माध्यम से प्रेम, प्रकृति और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

महोत्सव में सहभागी देश तंजानिया कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे तीनों नृत्य न केवल मनोरंजन और तंजानिया की संस्कृति का परिचय कराते हैं, बल्कि समाज को महत्वपूर्ण संदेश भी देते हैं। मसाई नृत्य साहस की प्रेरणा देता है, हाया नृत्य प्रकृति से जुड़ाव का महत्व बताता है और नगोमा नृत्य प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाता है। विदेशी कलाकारों द्वारा एकजुट होकर प्रेमभाव रहने का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गीता महोत्सव के तहत पुरुषोत्तमपुरा बाग के समक्ष सजाए गए हरियाणा पवेलियन में तंजानिया के इन नृत्यों को देखकर पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए तथा अपने मोबाइलों में इन पलाें को कैद करते नजर आए। हरियाणा पवेलियन के मंच पर विदेशी कलाकारों की प्रस्तुति का अनूठा संगम देखने को मिला। तंजानिया से आए कलाकार भी इस महोत्सव का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें अपनी संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने का अवसर दे रहा है। भारत में हमें जो प्यार और सम्मान मिला है, वह अविस्मरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाई नृत्य साहस और शक्ति का प्रतीक : फेजल
कलाकार फेजल ने बताया कि मसाई जनजाति की वीरता और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। कलाकार इसमें अपने पारंपरिक परिधान और उछालभरे कदमों के साथ ऊर्जा और उत्साह दिखाते हैं। ये नृत्य हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत करता है और यह साहस और शक्ति का प्रतीक है। इसे भारत में प्रस्तुत कर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों का उत्साह और प्रतिक्रिया उनमें और भी जोश भर रहा है।

हाया नृत्य से दिया प्रकृति की रक्षा का संदेश : देवोथा
कलाकार देवोथा सांगा ने कहा बताया कि हाया नृत्य के माध्यम से प्रकृति और जीवन के बीच सामंजस्य को दर्शाया जा रहा है। यह नृत्य झीलों और हरियाली के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है। इसी के साथ पर्यावरण के प्रति सम्मान व्यक्त करता है और प्रकृति की रक्षा का संदेश देता है। वे पहली बार यहां प्रस्तुति दे बहुत आनंदित महसूस कर रही हूं।


नगोमा नृत्य के माध्यम से दिया भाईचारे का संदेश
कलाकार डियोथॉथ राबर्ट का कहना है कि नगोमा नृत्य तंजानिया के लोकप्रिय नृत्यों में से एक है। इसमें ड्रम की धुनों पर कलाकार समूह में प्रदर्शन करते हैं, जिसके माध्यम से नृत्य प्रेम, सामुदायिक सहयोग और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। वे विदेशी धरा पर आपसी सहयोग का संदेश दे रहे हैं तथा पर्यटकों के प्यार से बहुत आनंदित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed