फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Martyrdom Yatra was welcomed with great fanfare in many villages of Shahabad.

Kurukshetra News: शहादत यात्रा का शाहाबाद के कई गांवों में हुआ भव्य अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom Yatra was welcomed with great fanfare in many villages of Shahabad.
शाहाबाद।  गांव नलवी में सजी पालकी में समक्ष नतमस्तक होती संगत। संवाद
शाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित ऐतिहासिक शहीदी यात्रा सोमवार को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई। इस दौरान शहीदी यात्रा का शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों में भाजपा नेता सुभाष कलसाना के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

शहीदी यात्रा श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में चल रही थी। ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर सभा की ओर से यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। सभा के सदस्यों ने श्रीगुरू ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया और पांच प्यारों का सम्मान सिरोपा भेंट करके किया। कलसाना ने बताया कि इसके बाद जलेबी पुल के पास मार्कीट कमेटी के वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा व संगत, गांव कलसानी में पंचायत व संगत, झरौली खुर्द में पंचायत व संगत, नलवी में पंचायत व संगत की ओर से शहीदी यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ किया गया। यात्रा के दौरान पूरे वातावरण में जो बोले सो निहाल के जयकारों से माहौल गूंज उठा। क्षेत्र की संगत ने पवित्र नगर कीर्तन के आगे माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले जा रहे इस दिव्य नगर कीर्तन में कीर्तन, शब्द गायन और ढोल-नगाड़ों की धुन श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रही थी।
विज्ञापन

शहीदी यात्रा में गतका दलों की ओर से शानदार मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन किया गया। शहीदी यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत गेट सजाए गए।इस अवसर पर बीबी करतार कौर, पूर्व प्रधान बलदेव राज चावला, एडवोकेट मनदीप राव व अन्य माैजूद रहे।

शाहाबाद।  गांव नलवी में सजी पालकी में समक्ष नतमस्तक होती संगत। संवाद

शाहाबाद।  गांव नलवी में सजी पालकी में समक्ष नतमस्तक होती संगत। संवाद

शाहाबाद।  गांव नलवी में सजी पालकी में समक्ष नतमस्तक होती संगत। संवाद

शाहाबाद।  गांव नलवी में सजी पालकी में समक्ष नतमस्तक होती संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed