फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Martyr Gurjant will be cremated today with state honors

हादसे में शहीद हुए गुरजेंट का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Martyr Gurjant will be cremated today with state honors
असम में हादसे के दौरान शहीद हुए शाहाबाद के गांव गुरजेंट सिंह के माता-पिता, भाई-बहनों और पत्नी को गुरजेंट के जाने का गम तो हैं, लेकिन उसकी शहीदी पर सभी गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, गत शुक्रवार को असम में गुरजेंट सिंह सेना की गाड़ी में सवार होकर गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गुरजेंट सिंह शहीद हो गए थे। गुरजेंट का पार्थिव शरीर आज सुबह आठ बजे उनके पैतृक गांव राय माजरा पहुंचेगा पिता रूलदा राम और माता कर्मजीत कौर ने कहा कि उन्होंने अपने लाल को देश की रक्षा के लिए भेजा था और उनके बहादुर सपूत ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया है।
विज्ञापन

माता-पिता ने कहा कि उनका परिवार बेहद गरीब है। इसलिए वह चाहते हैं कि शहीद की पत्नी रिंकी को हरियाणा सरकार या फिर सेना में नौकरी दी जाए, ताकि शहीद के परिवार का पालन-पोषण सही ढंग से हो सके। पिता रूलदा राम ने कहा कि गुरजेंट अपने 9 माह के बेटे हरकीरत सिंह व तीन वर्षीय दिव्यांग बेटी परनीत को छोड़ गया है। शहीद के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि राखी के दिन करीब डेढ़ महीने की छुट्टी काटकर गुरजेंट वापस ड्यूटी पर गया था। सोमवार को सुबह शहीद का पार्थिव शरीर गांव रायमाजरा में पहुंचेगा और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता कर्मजीत कौर ने बताया कि शहीद हुए बेटे गुरजेंट ने हादसे से दो दिन पहले उसके और सभी परिजनों के साथ वीडियो कॉल करके बात की थी। इस दौरान गुरजेंट ने कहा था कि मां यहां नेटवर्क की समस्या रहती है और जब भी उसे समय मिलेगा तो वह वीडियो कॉल से बात करता रहेगा। माता कर्मजीत कौर ने बताया कि गुरजेंट जब डेढ़ माह की छुट्टी पर आया था तो घर के सभी काम संवार कर गया था, लेकिन परिवार को नहीं पता कि इस छुट्टी से जाने के बाद गुरजेंट कभी वापस नहीं आएगा। बहन जसविंदर व चरणजीत ने कहा कि उनका भाई बहादुर था और राखी के दिन वह राखी बंधवाकर ड्यूटी पर वापस गया था। गुरजेंट की कमी हमेशा खलती रहेगी।

सैनिक का शव सोमवार सुबह गांव में पहुंचना है, लेकिन श्मशान घाट के हालात दयनीय हैं। गांव वासी अपने स्तर पर श्मशान घाट में रास्ता बनाने से मिट्टी डालने का काम कर रहे हैं। सूचना के बाद भी रविवार सुबह तक प्रशासन का कोई अधिकारी संज्ञान लेने नहीं पहुंचा था। जिस पर भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने एसडीएम कपिल शर्मा से बातचीत की और कहा कि सैनिक के पार्थिव शरीर के संस्कार को लेकर उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed