फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Married woman hangs herself

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself
पिहोवा। पिहोवा उपमंडल क्षेत्र में एक 20 वर्षीय विवाहित महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता पर अपने देवर से संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में पलवल जिला निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि उसने अपनी छोटी बेटी शादी 17 फरवरी 2022 को पिहोवा उपमंडल के एक गांव में की थी। कई दिन पहले उसकी बेटी का फोन आया था। बातचीत से वह काफी परेशान और घबराई हुई थी। उसे शक हुआ कि उसके साथ ससुराल में कुछ गलत हो रहा है। उसने अपने तरीके से छानबीन की तो पता चला कि उसका पति व देवर उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी पर उसके देवर के साथ नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। संतान की चाहत में उसकी बेटी को देवर से नाजायज संबंध बनाने के लिए परेशान किया जा रहा है। उसने इस बारे में उसकी बेटी ने अपने ससुर से भी बात की, लेकिन अपने बेटों को समझाने की बजाय वह उसकी बेटी को ही बुरा भला कहा था। इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, देवर, ससुर और सास खिलाफ मामला आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed