{"_id":"69e7073d07eecfcc210f763b","slug":"married-woman-ended-her-life-by-hanging-herself-in-a-pg-accommodation-in-kurukshetra-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में महिला ने लगाया फंदा: 3 साल पहले की थी लव मैरिज, विवाद के चलते एक माह से PG में रह रही थी देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में महिला ने लगाया फंदा: 3 साल पहले की थी लव मैरिज, विवाद के चलते एक माह से PG में रह रही थी देवी
Tue, 21 Apr 2026 10:42 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:42 AM IST
सार
मृतका देवी का अपने पति विक्रम के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी घरेलू कलह के कारण वह करीब एक महीने से अपने घर से दूर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में एक पीजी में रह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन साल पहले ही लव मैरिज करने वाले युवक-युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। करीब 26 वर्षीय पति विक्रम ने तीन दिन पहले करनाल के गांव चौपड़ी में तो करीब 21 वर्षीय पत्नी देवी ने सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में एक पीजी में फंदा लगा लिया। दोनों की मौत के साथ ही लव स्टोरी का भी अंत हो गया। इसके पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब नौ बजे सेक्टर 13 स्थित पीजी के जब एककमरे में कोई हरकत नहीं दिखाई दी और कमरा अंदर से बंद था तो कुछ आशंका हुई। आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने खिड़की से देखा तो देवी फंदे पर लटकी थी। तत्काल सूचना पीजी संचालक व पुलिस को दी। पुलिस ने देवी के शव को फंदे से उतारा, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देवी मूल रूप से जींद के नंदगढ़ गांव की रहने वाली है और उसने तीन साल पहले तरावड़ी के विक्रम से लव मैरिज की थी। वहीं पर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। किसी बात के चलते दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया और देवी उसे छोड़कर करीब एक माह पहले कुरुक्षेत्र पीजी में रहने लगी थी, जहां उसने बताया था कि वह नौकरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी के जाने के बाद विक्रम गांव चौपड़ी में नानी के पास पहुंच गया, जहां वह एक मकाने में किराए पर रहने लगा। कईं दिन तक कमरा नहीं खुला और बदबू आने लगी तो शक हुआ। कमरा खोला तो विक्रम फंदे पर लटका था। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार का कहना है कि मामल की जांच की जा रही है। देवी के माता-पिता को सूचना दे दी गई है।