{"_id":"614a37708ebc3e147352f857","slug":"married-s-health-deteriorated-due-to-taking-pain-medicine-death-kurukshetra-news-knl83902735","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबड़े के दर्द के लिए गलत दवा खाने से बिगड़ी विवाहिता की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबड़े के दर्द के लिए गलत दवा खाने से बिगड़ी विवाहिता की तबीयत, मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने कोई गलत दवा खा ली, जिससे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत पिहोवा के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक महिला की शिनाख्त पूजा (27) वासी जखवाला के रूप में हुई है। शिकायत पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। अपने बयान में बलकार सिंह वासी चिब्बा थाना झांसा ने बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी गांव जखवाला वासी गौरव के साथ हुई थी। पिछले कुछ दिन से उसकी बेटी के जबड़े में दर्द था। इसके चलते वह गत दिवस अपने पति के साथ जाकर डॉक्टर से दवा लेकर आई थी।
रात को अधिक दर्द होने पर गलती से उसने कोई गलत दवा खा ली है, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तुरंत ससुराल पक्ष के लोग उसे पिहोवा निजी अस्पताल ले गए। यहां पर इलाज के दौरान उसकी बेटी पूजा की मौत हो गई है। बयान के आधार पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर इस्माईलाबाद थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा होगा। रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।