फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Marriage of a girl from a needy family

Kurukshetra News: जरूरतमंद परिवार की कन्या का कराया विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Marriage of a girl from a needy family
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में वीरवार को अनेक संत महापुरुषों की मौजूदगी में चली आ रही गुरु परंपरा अनुसार पूरे विधि विधान के साथ जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह हुआ। वर वधु अजय सैनी और बेबी को आशीर्वाद देने के लिए महंत श्री बंसी पुरी, अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी, महंत ठाकर दास, महंत विवेकानंद पुरी, स्वामी सीताराम, स्वामी संतोषानंद, स्वामी अमर दास, स्वामी रामनाथ पुरी व स्वामी पृथ्वी पुरी सहित अनेक संत मौजूद रहे। इस विवाह में ठसका मारां जी की सरपंच मीना कुमारी, पंच अनीता रानी, जलबेहड़ा से सरपंच राजेश कुमार, निर्भय विर्क इत्यादि भी शामिल हुए। नव विवाहित को आशीर्वाद देते हुए महंत श्री बंसी पुरी ने कहा कि सनातन परंपरा में विवाह केवल दो लोगों का मिलन नहीं है बल्कि एक पवित्र संस्कार है, जिसका उद्देश्य धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति है। इस अवसर पर कुलदीप गोस्वामी, रवि कुमार, गुरजंट गोयत, बिल्लू पुजारी, आकाश गिरी, साक्षी गिरी, दलबीर संधू, संजू पाल, अमरजीत, मांगेराम नागरा, सलिंद्र गोयत व मंजीत इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed