{"_id":"6aecebd5acc7c035990c70e5","slug":"markets-decked-out-for-dhanteras-wealth-to-pour-in-today-with-hopes-for-brisk-business-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163766-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धनतेरस पर सजे बाजार, आज बरसेगा धन, अच्छे कारोबार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धनतेरस पर सजे बाजार, आज बरसेगा धन, अच्छे कारोबार की आस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धनतेरस पर्व से पहले बर्तन खरीद करती महिला। संवाद
कुरुक्षेत्र। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज आज धनतेरस पर्व के साथ होगा। त्योहार को लेकर बाजारों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। वहीं, मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक भी मंगवाया गया है। वीरवार को धनतेरस से एक दिन पहले ही बाजारों में खूब खरीदारी हुई। ऐसे में कारोबारियों को आज भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
धनतेरस पर खरीदारी के लिए दूरदराज के गांवों से महिलाएं भी बाजार पहुंच रही हैं। बर्तन, झाड़ू और घरेलू सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। मिठाई विक्रेताओं ने भी त्योहार को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सराफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के चलते बाजार में रौनक बढ़ी है। हालांकि, महंगाई के कारण लोग पहले की अपेक्षा सोने-चांदी की खरीदारी कम कर रहे हैं, लेकिन कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
कटोरी और गिलास की अधिक मांग : बर्तन विक्रेता विजय कुमार और राकेश ने बताया कि धनतेरस पर स्टील और पीतल के बर्तनों की मांग रहती है। इनमें कटोरी और गिलास अधिक बिकते हैं। इसके अलावा थाली, चम्मच, लोटा, जग और प्लेट के साथ बर्तनों के सेट भी ग्राहक खरीद रहे हैं। वहीं, मान्यता के अनुसार झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है, इसलिए महिलाएं इसकी खरीदारी को प्राथमिकता दे रही हैं।