{"_id":"654bfc14d0cc7feda8058d2a","slug":"markets-become-buzzing-due-to-diwali-festival-decorative-flowers-become-first-choice-of-women-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-8352-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिवाली पर्व के चलते गुलजार हुए बाजार, सजावटी फ्लावर बने महिलाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिवाली पर्व के चलते गुलजार हुए बाजार, सजावटी फ्लावर बने महिलाओं की पहली पसंद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सजावटी फ्लावर की दुकान पर खरीदारी करता युवक।
कुरुक्षेत्र। दिवाली पर्व के चलते अब बाजार खूब गुलजार नजर आने लगे हैं। दिवाली पर्व को लेकर दुकानों पर रखे सजावट के कई सामान ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबूर कर रहे है। सजावटी फूलों की सुंदरता देख महिलाओं में फूलों को खरीदने की होड़ मची हुई है। बाजार में सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये के नेचुरल फ्लावर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इसके अलावा 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये के चित्रों को भी लोगों की ओर से खूब सराहा जा रहा है।
बाजार में आर्टिफिशियल बोनसाई, एरिका पाम, सनफ्लावर, लिली फ्लावर, ब्लॉसम का फ्लावर को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, वहीं लाइटिंग लैंप एविल आई की ब्रिकी सबसे ज्यादा हो रही हैं, जो कि 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। बाजार में बढ़ती रौनक देख दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान है, दुकानदारों का कहना है कि उम्मीद है कि इस बार दिवाली बेहतरीन रहेगी और ज्यादा मुनाफा होगा।
आर्टिफिशियल फ्लावर बने पहली पसंद : कविता गुलाटी
दुकानदार कविता गुलाटी का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से आर्टिफिशियल फ्लावर का काम कर रही है। घरों को सजाने के लिए महिलाएं बोनसाई, एरिका पाम, सन फ्लावर, लिली फ्लावर और ब्लॉसम के फ्लावर को पसंद कर रही हैं। इसके अलावा एलिव आई को भी पसंद किया जा रहा है। इस बार दिवाली पर उम्मीद है कि पहले से ज्यादा काम रहेगा, जिसके कारण व्यापार में बढ़ोतरी भी होगी।
विज्ञापन
इस बार ज्यादा सामान बिकने की उम्मीद : मुकेश
दुकानदार मुकेश ने बताया 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये के दामों वाले चित्राें को लोगों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। चित्रों में माता महालक्ष्मी और भगवान कुबेर लोगों के लिए पहली पसंद बने हुए है। इसके अलावा कई तरह के चित्रों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। पिछली दिवाली के मुकाबले इस बार ज्यादा सामान बिकने की उम्मीद है। इस बार बाजार में पहले महिलाएं काफी खरीदारी कर रही हैं।