फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Market buzzing on Dhanteras, business worth Rs 10 crore

Kurukshetra News: धनतेरस पर बाजार गुलजार ,10 करोड़ का कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 30 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Dhanteras, business worth Rs 10 crore
कुरुक्षेत्र। जिले में धनतेरस पर आभूषण और बर्तन की दुकानों और ऑटोमोबाइल शोरूम पर अधिक भीड़ रही। इस दौरान महिलाओं ने आभूषणों के अलावा बर्तनों की जमकर खरीदारी की। सुबह के समय बाजारों में हल्की भीड़ रही। वहीं दोपहर बाद चहल पहल बढ़ी तो दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी का कहना है कि धनतेरस पर जिले भर के बाजारों में दिनभर रौनक रही। उन्होंने बताया कि इस बार 10 करोड़ के करीब कारोबार होने का अनुमान है। धनतेरस के लिए कारोबारियों की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धनतेरस को सोने चांदी के साथ बर्तन की खरीद को शुभ माना जाता है। इसलिए सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ ज्वेलरी और बर्तन की दुकानों पर रही। बर्तनों की दुकानों पर महिलाओं ने स्टील व पीतल के बर्तनों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। वहीं ऑटोमोबाइल शोरूमों पर काफी संख्या में ग्राहक स्कूटी मोटर साइकिल और कार खरीदने के लिए पहुंचे। इसके कारण इस बार करोड़ों का व्यापार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा कपड़े उपहारों और सजावट के सामान और पेंटिंग की दुकानों पर काफी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। कई लोग नमक, मोर के पंख व झाडू भी खरीदते दिखाई दिए। इन वस्तुओं को भी धनतेरस पर खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

फोटो 09
10 करोड़ के करीब हुआ कारोबार : गांधी
धनतेरस को लेकर जिला भर के बाजारों में दिनभर रौनक रही। इस बार 10 करोड़ के करीब कारोबार होने का अनुमान है। इसके कारण जहां बड़े कारोबारियों को फायदा हुआ है तो वहीं छोटे दुकानदारों को भी काफी मुनाफा हुआ है। इसके कारण कारोबारों के चेहरों पर खुशी है। ग्राहकों ने बर्तनों के साथ-साथ सोने चांदी व अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। हालांकि अभी दीपावली पर्व को लेकर एक दिन शेष है, ऐसे में दिवाली के दिन भी बेहतर कारोबार होने की उम्मीद हैग।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेह चंद गांधी, प्रधान, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed