फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Markanda National College gets B grade recognition

Kurukshetra News: मारकंडा नेशनल कॉलेज को मिली बी प्लस प्लस ग्रेड की मान्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Markanda National College gets B   grade recognition
शाहाबाद। नैक द्वारा प्राप्त मान्यता प्रमाणपत्र के साथ कॉलेज प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार व अन्य। विज - फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले ​भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम​।
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बेंगलुरु की ओर से तीसरे चक्र में बी प्लस प्लस ग्रेड से मान्यता प्रदान की गई। इस संबंध में कॉलेज को नैक से आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने यह प्रमाणपत्र आईक्यूएसी टीम और समस्त स्टाफ के साथ साझा किया। इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नैक की तीन सदस्यीय टीम ने हाल ही में कॉलेज का दो दिवसीय निरीक्षण किया था जिसमें कॉलेज की सभी शैक्षणिक, अनुसंधानात्मक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने कहा कि नैक की ओर से हर पांच वर्ष में इस प्रकार का मूल्यांकन अनिवार्य रूप से किया जाता है। प्राचार्य ने इस सफलता का श्रेय कॉलेज प्रबंधन, संकाय सदस्यों, स्टाफ, छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रों और सभी हितधारकों को देते कहा कि यह टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. जवाहर लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शाहाबाद। नैक द्वारा प्राप्त मान्यता प्रमाणपत्र के साथ कॉलेज प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार व अन्य। विज

शाहाबाद। नैक द्वारा प्राप्त मान्यता प्रमाणपत्र के साथ कॉलेज प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार व अन्य। विज- फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed