पहली धुंध का कहर, दर्जनों वाहन भिड़े, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द मौसम की पहली धुंध शनिवार को वाहन चालकों के लिए कहर बनकर आई। तड़के तीन बजे के बाद शुरू हुई धुंध ने जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार थाम दी। विभन्न स्थानों पर दो दर्जन से अधिक वाहन भिड़ गए। इन हादसों में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से चार की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाचा ढाबे के पास एक खराब ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पंचकूला डिपो की बस के चालक को धुंध में वह दिखाई नहीं दिया और वह ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार पंचकूला डिपो के कंडक्टर गुरुचरण सिंह और सेक्टर-17 पंचकूला निवासी संतोष घायल हो गईं। आजमगढ़ (यूपी) निवासी भोला यादव और निवासी प्रतापगढ़ यूपी विनयपाल ट्रक का टायर बदल रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने गुरुचरण सिंह, भोला यादव और विनय को पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य हादसा उमरी-इंद्री रोड पर हुआ। इसमें पुलिसकर्मी निवासी अमित कुमार गांव इंद्राणी, इंद्री जिला करनाल बाइक पर जा रहा था। धुंध के कारण हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी पीजीआई रेफर कर दिया गया।
तीसरी घटना भी उमरी के समीप इंद्री रोड पर हुई। इसमें सड़क पर खड़ी ट्राली को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस के चालक को ट्रॉली दिखाई नहीं दी। यात्रियों से खचाखच भरी बस में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक हादसे में घायल एक बाइक चालक को देखने के लिए रुका था। इसी दौरान बस ने उसे टक्कर मार दी। घायल बस यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल लगाया गया। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक अन्य हादसा जीटी रोड स्थित ईशरगढ़ के समीप हुआ। इसमें घायल हुए लोगों को डीएसपी रमेश गुलिया आदि ने एलएनजेपी अस्पातल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने चालक ओमप्रकाश, अड्डा इंचार्ज गुरचरण सिंह, दो ट्रक चालकों और पुलिस कर्मी अमित कुमार को गंभीर हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
भाई साहब क्या हुआ, बस आवाज आई धड़ाम पिपली स्थित चिड़ियाघर के पास वाहनों के हादसे के कारण जाम लगा था। पुलिसकर्मी घायलों को निकाल रहे थे और यातायात सुचारु रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक कार चालक ने गति धीमी कर पुलिस वालों से पूछा कि भाई साहब क्या हो गया। उसे कोई जवाब मिलता, उसे पहले ही एक तेज आवाज आई और उसकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले में घुस गई। हादसे में कार चालक और उसमें सवार महिला घायल हो गई।