{"_id":"672552f9bc44e22fca0c8164","slug":"mani-diwali-celebrated-with-joy-amidst-sporadic-incidents-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126328-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छिटपुट घटनाओं के बीच हर्षोल्लास से मनी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छिटपुट घटनाओं के बीच हर्षोल्लास से मनी दिवाली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/पिहोवा। जिले में वीरवार को दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके लिए दिवाली से पहले ही लोग पूरी तैयारी कर चुके थे। इस बार लोगों ने दिवाली (लक्ष्मी) पूजन के बाद अगली सुबह अपने पितरों के निमित्त मिट्टी के बर्तनों की पूजा की, क्योंकि इस बार दो दिन अमावस्या मनाई गई। कई लोगों ने शुक्रवार को पूजन कर दिवाली का पर्व मनाया।
उधर, जिले में पटाखों की अवैध बिक्री पर प्रशासन का जरा भी असर नहीं दिखा। बिना परमिट व लाइसेंस के लोग खुलेआम बाजार में स्टॉल लगाकर पटाखे बेचते रहे। जनरल स्टोर से लेकर किराने व किताबों की दुकानों पर भी पटाखों की धड़ल्ले से अवैध बिक्री की जाती रही। पटाखों व आतिशबाजी के कारण वातावरण प्रदूषित हुआ। इससे जिले का एक्यूआई 175 से बढ़कर 305 तक पहुंच गया, जिससे दमा व अस्थमा रोगियों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। अस्पताल में आंखों में जलन, लाली व आंखों से पानी गिरने के भी कई रोगी पहुंचे।
दिवाली पर लड़ाई-झगड़े, सड़क हादसे और आग लगने की कई घटनाएं भी सामने आईं। शहर में एक बच्चे समेत पांच लोग पटाखे जलाते समय झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनको उपचार के बाद छुट्टी दी गई। इसके अलावा दिवाली पर आग लगने की आठ घटनाएं हुईं। इसमें शाहाबाद के लाडवा रोड पर एक फर्नीचर के शोरूम में आग लग गई। इसमें शोरूम संचालक का 15 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
पिहोवा में जला खुंभी फार्म
पटाखे जलाने की वजह से भट्ट माजरा के किसान का खुंभी फार्म जल गया। इस घटना में किसान का करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। किसान लखविंद्र सिंह ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। किसान का कहना है कि उसके मना करने के बावजूद गांव के दो युवक उसके खुंभी फार्म के पास आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से उसके फार्म में आग लग गई। दमकल विभाग के मुताबिक शहर में सेक्टर-आठ के सामुदायिक केंद्र में पड़े कूड़े में, सेक्टर-13 में सूखे पेड़ और बिजली मीटर में, न्यू शांति नगर में एक कार में आग लग गई। दयालपुर गांव में घासफूस में आग की सूचना मिली थी।
सड़क हादसे में प्रवासी की मौत
वीरवार की सुबह बिरला मंदिर के निकट सड़क पार करते हुए प्रवासी मजदूर को किसी भारी वाहन ने कुचल दिया। घटनास्थल पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रख दिया। अलग-अलग जगह पर हुए हादसों में पांच और लोग उपचार के लिए पहुंचे। इसके अलावा अस्पताल में लड़ाई-झगड़े की सात एमएलआर काटी गई।
कार्यालय व फर्नीचर वर्कशॉप में आग से जला लाखों का सामान
शाहाबाद। दिवाली की रात एक कार्यालय व फर्नीचर वर्कशॉप में आग लग गई। दोनों की घटनाओं में लाखों का नुकसान माना जा रहा है। बराड़ा रोड पर एम ऋषि मारकंडेय इंडिया लिमिटेड में कार्यरत प्रेम कुमार ने बताया कि वह अपने कार्यालय को ठीक प्रकार से बंद करके गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि कार्यालय में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। यहां रखा सारा फर्नीचर बिजली के उपकरण तथा कंपनी के सभी जरूरी कागजात जलकर राख हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।
वहीं दूसरी घटना लाडवा रोड स्थित एक फर्नीचर वर्कशाप में हुई, जिसमें आग लगने से वर्कशाप में रखा सारा फर्नीचर जल गया और कई लाखों का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां वर्कशाप में आग बुझाने में लगी रहीं। दशमेश फर्नीचर नामक दुकान संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि वीरवार रात वह और उनके कर्मचारी शोरूम के पीछे स्थित वर्कशाप को ठीक प्रकार से बंद करके गए थे, लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें यह सूचना मिली कि वर्कशॉप में आग लग गई है। फायर कर्मियों ने दो गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाया। अमरीक सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण दिवाली पर आतिशबाजी ही रही, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ।