{"_id":"68740a62d42e31eb10035fb9","slug":"mangolis-team-defeated-lohara-in-volleyball-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138766-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वॉलीबॉल में मंगौली की टीम ने लोहारा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वॉलीबॉल में मंगौली की टीम ने लोहारा को हराया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के दौरान सरपंच नीलम देवी साथ में अन्य। विज्ञप्
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मंगौली जाटान गांव में आयोजित सुपर संडे वाॅलीबाल प्रतियोगिता में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि गांव की सरपंच नीलम देवी रहीं, जिन्होंने समाजसेवी संदीप कुमार के साथ रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता खेल कोच अनुज कुमार ने की। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। पहला मुकाबला मंगौली और लोहारा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मंगौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोहारा की टीम को हराया।
मुख्य अतिथि नीलम देवी ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर कर खेलों की ओर अग्रसर करना है। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। युवाओं को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि वे न केवल अपने गांव, जिला या प्रदेश का नाम रोशन करें, बल्कि देश स्तर पर भी पहचान बना सकें। प्रतियोगिता के आयोजन में ब्लॉक समिति सदस्य सुखविंद्र सिंह, समाजसेवी संदीप कुमार, कोच अनुज कुमार, राहुल, उदय, अनिल कुमार सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।