फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mandi road and boundary wall will be constructed with an amount of 3.65 crores

Kurukshetra News: 3.65 करोड़ की राशि से होगा मंडी की सड़क और चहारदीवारी का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mandi road and boundary wall will be constructed with an amount of 3.65 crores
शाहाबाद। मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव की उपस्थिति में अनाज मंडी एसोसिएशन सदस्यों के साथ बैठक
शाहाबाद। पिछले काफी समय से टूटी पड़ी मंडी की सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन सतीश बांगड़ ने अनाज मंडी का दौरा किया। मंडी में सड़कों के निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद एक्सईएन ने मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव कृष्ण कुमार मलिक की उपस्थिति में अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्ण जीत सिंह बिट्टू कालड़ा सहित आढ़तियों से बात कर सुझाव मांगे।
विज्ञापन

आढ़तियों ने एक्सईएन को सड़क निर्माण से पूर्व मंडी में पानी की निकासी को सुचारू करने के लिए मंडी के नालों पर बनी सभी पुलियों को ऊंचा करने की मांग की। साथ ही मंडी की चहारदीवारी और ऊंचा करने की मांग भी एक्सईएन के समक्ष रखी। आढ़तियों की मांग पर एक्सईएन ने तुरंत संज्ञान भी लिया।
विज्ञापन

एक्सईएन सतीश बांगड़ ने कहा कि मंडी के किसी भी निर्माण कार्य को लेकर आढ़तियों के सुझावों को विशेष तवज्जो दी जाएगी। जैसे आढ़ती कहेंगे वैसे ही काम कराया जाएगा। मंडी की दोनों तरफ की मुख्य सड़क के अतिरिक्त सब्जी मंडी के साथ सड़क के निर्माण के साथ-साथ मंडी की चहारदीवारी को दो फुट और ऊंचा करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए तीन करोड़ 65 लाख रुपये की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। बांगड़ ने कहा कि आंतरिक सड़कों के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता रहेगी, जिसका एस्टीमेट बनाकर जल्द ही सरकार के पास स्वीकृत करवाने के लिए भेज दिया जाएगा। इस मौके पर संजय बतरा, दीपक गोयल, प्रेम गंभीर, प्रवीण गांधी, त्रिलोक चंद सिंगला, यशपाल सेठी, यशपाल सिंगला एवं श्याम लाल खेड़ा सहित आढ़ती उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed