फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mandeep Singh of Ladwa drowned in a swimming pool in Canada

Kurukshetra News: लाडवा के मंदीप सिंह की कनाडा के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mandeep Singh of Ladwa drowned in a swimming pool in Canada
लाडवा। श्री सनातन धर्म महाबीर दल लाडवा के उप प्रधान राम कुमार के भतीजे मनदीप खाकट की करीब दस दिन पहले कनाडा के हेमिल्टन के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मंदीप के परिवार में उसके माता-पिता उसका बड़ा भाई व उसका परिवार है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने कहा कि उनका बेटा 21 वर्षीय मंदीप सिंह चाइल्ड हेल्थ केयर में जॉब करता था। यह हादसा 20 मई को हेमिल्टन में कनाडा में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ उस समय भारत में करीब रात के एक बजे का समय था। मंदीप के मालिक जहां वो जॉब करता था उन्होंने परिवार को मंदीप के डूबने की जानकारी दी। तीन दिन बाद डॉक्टरों ने मंदीप को बचाने की कोशिश की, लेकिन दिमाग में पानी भरने से उसका दिमाग डैमेज हो गया।
विज्ञापन

23 मार्च को करीब रात 10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंदीप के पिता प्रदीप ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका बेटा मंदीप सिंह चार फुट पानी में नहा रहा था। स्विमिंग पूल में फिसलन के कारण ये हादसा हुआ। उनके बेटे की स्विमिंग पूल में फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि मंदीप सिंह तीन दिसंबर को 21 साल का हुआ था। वह दो साल पहले कनाडा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed