फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mandeep Bishnoi first in Rostrum Round-One competition

Kurukshetra News: रोस्ट्रम राउंड-वन प्रतियोगिता में मनदीप बिश्नोई प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mandeep Bishnoi first in Rostrum Round-One competition
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार व मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में रोस्ट्रम राउंड-वन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने बीएससी मल्टीमीडिया की द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राकृति प्रथम, बीएएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची द्वितीय स्थान और बीएएमसी द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। एमए जनसंचार के विद्यार्थी मनदीप बिश्नोई प्रथम स्थान, एमए जनसंचार के फाइनल वर्ष के अर्जुन सिंह, एमएससी द्वितीय वर्ष की सिमरन तृतीय स्थान मिला। संस्थान की नंदिनी, प्राची, हरमन, प्रार्शव, प्राची, मानसी, प्रगति, ज्योति, सिमरन, अर्जुन सिंह, नमन कुमार, रजत सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एमए फाइनल के विद्यार्थी अर्जुन सिंह और एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गुगुन राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। सहायक प्रोफेसर व एक्टिविटी इंचार्ज डॉ. आबिद अली ने कहा कि रोस्ट्रम प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करना। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका संस्थान की अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. रोशन मस्ताना, रिसर्च स्कॉलर रविना और रोहित कुमार ने निभाई। इस मौके पर डॉ. अभिनव, डॉ प्रदीप राय सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed