फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man killed in collision between bus and pickup

Kurukshetra News: बस व पिकअप की टक्कर में व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Man killed in collision between bus and pickup
इस्माईलाबाद। पिकअप और टूरिस्ट बस की टक्कर में पिकअप में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप के चालक की शिकायत पर टूरिस्ट बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिल कुमार पचेरवाल वासी देवन थाना शाहपुरा जिला जयपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पिकअप गाड़ी से हरियाणा और चंडीगढ़ में सब्जी आपूर्ति करता था। उसकी गाड़ी पर महेंद्र कुमार सैनी वासी छतरी वाला जिला जयपुर ड्राइवर है। 22 अगस्त को वह और महेंद्र सिंह चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे। गाड़ी वह चला रहा था जबकि महेंद्र सिंह बगल में बैठा था। जैसे ही वे गांव जलबेहड़ा के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही टूरिस्ट बस ने उनकी पिकअप को पार करते वक्त बगल से टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस में महेंद्र सिंह को सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुनील कुमार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed