{"_id":"6a19f7241af7bc1feb090462","slug":"man-injured-in-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155641-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क हादसे में व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क हादसे में व्यक्ति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माइलाबाद। गांव गंगेहड़ी के निकट नेशनल हाईवे 152 डी पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। करनाल के गांव गोंदर वासी अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जीजा कैथल के गांव चंदलाना वासी महिंद्र पाल अपने दोस्त पबनावा वासी सौरव व बेगपुर वासी सुनील के साथ खाटू श्याम जाने के लिए कार में निकले थे। लेकिन इसके बाद इनका प्रोग्राम मनाली जाने का बन गया।
पुलिस का उसके दूसरे जीजे सुभाष के पास फोन गया कि महिंद्रपाल का एक्सीडेंट हो गया है। उसको पिहोवा के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां से उन्हें कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। उसके जीजा सुभाष ने वहां पहुंचने के बाद सौरव व सुनील को बुलाया तो उनके अनुसार महिंद्र पाल उनसे गंगेहड़ी पुल के निकट अलग हो गया था। उसके बाद महिंद्र पाल की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर भी उनको होश नहीं आया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।