फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man injured in nephew's assault dies in PGI six days later

Kurukshetra News: भतीजे की मारपीट में जख्मी हुए व्यक्ति की छह दिन बाद पीजीआई में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Man injured in nephew's assault dies in PGI six days later
बाबैन। इंदिरा कॉलोनी में भतीजे की मारपीट में जख्मी हुए व्यक्ति ने छह दिन पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज पहले से दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ दी। वहीं शादी राम का शव लेकर पुलिस कॉलोनी पहुंची तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए, मगर पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उनको राजी कर लिया। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में पूनम ने बताया था कि 14 अगस्त को उसका चाची प्रेमलता के साथ झगड़ा हो गया था। उसके पिता शादी राम ने बीच बचाव करके झगड़ा खत्म कर दिया था। कुछ देर बाद वह अपने पिता शादी राम के साथ शिकायत करने थाने में जा रहे थे तो सूबा सिंह उर्फ शुभम, चाची प्रेमलता व कोमल भी उनके पीछे आ गए। थाना के सामने ही शुभम ने उसके पिता पर डंडे से हमला कर दिया था। चाची व उसकी बेटी कोमल ने भी उसके पिता को लातें व घूंसे मारे थे। मारपीट के बाद चोट लगने से उसके पिता बेहोश हो गए थे। वह अपने पिता को बाबैन के सरकारी अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे कुरुक्षेत्र और यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान उसके पिता की मारपीट से सिर में लगी चोट से मौत हो गई।
विज्ञापन



आरोपियों को जल्द किया जाएगा काबू
जांच अधिकारी उप निरीक्षक बलबीर दत्त ने बताया कि शिकायत पर शुभम, प्रेमलता व कोमल के खिलाफ पहले से 323, 34, 506 के तहत दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed