{"_id":"635ae562e8e08371b352c4f3","slug":"man-dies-in-car-collision-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1256612197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पार कर रहे व्यक्ति की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
थाना सदर पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में सुरेंद्र कुमार निवासी खानपुर कोलियां ने कहा कि उसकी चाय की दुकान है। वह बुधवार देर शाम दुकान बंद करके अपने घर आ रहा था। वह जैसे ही उषा माता मंदिर के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति जीटी रोड पार कर रहा था। उसी समय अंबाला की तरफ से एक कार चालक उस व्यक्ति को अपनी गाड़ी की सीधी टक्कर मार दी।
वह तुरंत दौड़कर उसके पास पहुंचा और उसे संभाला। वह व्यक्ति उसका ममेरा भाई जसबीर निवासी खानपुर कोलियां था। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मफरार हो गया। उसने पुलिस की मदद से जसबीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जसबीर को मृत घोषित कर दिया। संवाद