फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man dies after being hit by train

बहन के घर जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत मनीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
कुरुक्षेत्र। सुंदरपुर पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वीरवार को सुबह नौ बजे स्टेशन मास्टर ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। युवक की पहचान मनीष (19) वासी बहेड़ा खालसा (करनाल) के रूप में हुई। वह मेहनत मजदूरी करता था। मनीष बुधवार शाम छह बजे घर से अपनी बहन के पास जाने के लिए निकला था। घटना देर रात की बताई जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी ईशम सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे उनको स्टेशन मास्टर ने ट्रेक पर एक युवक के शव पड़ा होने की सूचना दी थी। युवक के पास से बरामद मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंचे और बताया कि मनीष बुधवार शाम छह बजे शाहाबाद रामनगर में अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वह बहन के घर नहीं पहुंचा। वे बार-बार उसे फोन भी कर रहे थे, मगर उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed