{"_id":"6771af84416c1aadf408815b","slug":"malaria-department-of-kurukshetra-appreciated-in-mann-ki-baat-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129173-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मन की बात में कुरुक्षेत्र के मलेरिया विभाग की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मन की बात में कुरुक्षेत्र के मलेरिया विभाग की सराहना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिला मलेरिया विभाग के किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने समर्पण और प्रयास से मलेरिया के नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य किया है।
जिला मलेरिया विभाग की इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र मलेरिया विभाग के प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी है। यह सफलता टीमवर्क, समर्पण और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। कुरुक्षेत्र मलेरिया विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है।
कहा कि यह उपलब्धि न केवल हमारे जिले बल्कि पूरे हरियाणा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को बधाई देता हूं। उनके अथक प्रयास के कारण आज हमारा क्षेत्र मलेरिया नियंत्रण के क्षेत्र में अग्रणी बन सका है।
विज्ञापन
विदित रहे कि जिले में तीन साल से मलेरिया का कोई संदिग्ध मामला भी सामने नहीं आया है। इस बार भी विभाग के जांच अभियान में मलेरिया या संदिग्ध मरीज नहीं मिला।
उधर, सांसद जिंदल ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक प्रगति के लिए हर संभव संसाधन नवीन जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने विभाग को इस उत्कृष्ट कार्य को बनाए रखने और स्वास्थ्य के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने की भी सलाह दी। उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिंदल की ओर से फाउंडेशन के माध्यम से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वस्थ कुरुक्षेत्र-स्वस्थ कैथल अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के माध्यम से तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाई जा रही हैं। इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों में एमबीबीएस डॉक्टर, स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ गांवों और, कस्बों और वार्डों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।