फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Make society better by following the path shown by great men: Manohar Lal

महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज को बनाएं बेहतर : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Make society better by following the path shown by great men: Manohar Lal
कुरुक्षेत्र। महापुरुषों ने समय-समय पर सही मार्ग दिखाया है, जिस पर चलकर सभी का भला हुआ। इसी कड़ी में सिख महापुरुषों ने भी बिना भेदभाव के समाज को बेहतर बनाने का संदेश दिया है। उनके संदेशों का अनुसरण सरकार भी कर रही है और प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। हर व्यक्ति को ऐसे महापुरुषों की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज व देश के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

यह उद्गार प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर सीएम ने ‘हरियाणा के सिखों की सेवा में खट्टर’ पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में पंजाब से भी ज्यादा सिख महापुरुषों का आगमन रहा है। ऐसे सभी महापुरुषों की निशानियां हमें संरक्षित करनी चाहिए, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पिपली में संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। पहले यह संग्रहालय अंबाला में बनाए जाने की योजना थी, लेकिन कुरुक्षेत्र में सिख महापुरुषों के ज्यादा आगमन के चलते इसे कुरुक्षेत्र में बनाए जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लौहगढ़ में सिख महापुरुष बंदा बहादुर सिंह स्मारक बनाया जा रहा है, जहां लोग उनकी बहादुरी के किस्सों से अवगत हो सकेंगे। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



जल्द होंगे स्थायी कमेटी के लिए चुनाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधन की स्थायी कमेटी के लिए जल्द चुनाव होंगे, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अलग कमेटी होने से प्रदेश के गुरुघरों का प्रबंधन और ज्यादा बेहतर हो सकेगा। इस दौरान सांसद संजय भाटिया ने कहा कि देश में कई दशकों तक युवा पीढ़ी को मुगलों का इतिहास पढ़ाने का काम किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा पीढ़ी को देश का वास्तविक इतिहास पढ़ाने का काम किया है। इस दौरान पूर्व सांसद एवं अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रहे त्रिलोचन सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं हरियाणा सिख कमेटी के महासचिव रमणीक मान ने भी संबोधित किया जबकि इस दौरान हरियाणा कमेटी के प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध व अन्य सिख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिस पुस्तक का किया विमोचन, उसके टाइटल पर ही उठाए सवाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से प्रकाशित एवं डॉ. प्रभलीन द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया, लेकिन उन्होंने इसके टाइटल ‘हरियाणा के सिखों की सेवा में खट्टर’ पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि इस टाइटल में जातीय भाव झलक रहा है, जो सही नहीं है। महापुरुषों ने भी बिना भेदभाव के कार्य करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि ‘गुरबाणी की सेवा, जो बोले सो निहाल, सेवक बने मनोहर लाल टाइटल’ हो सकता है। इस पर लेखक को विचार करना चाहिए, ताकि हर पाठक तक सही संदेश जा जाए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक का महत्व उसकी बनावट से नहीं बल्कि उसमें लिखी गई सामग्री से होता है।




कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा
सीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है। जनता के बीच जाने के लिए उसके पास कुछ नहीं रहा है। जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन जनता सब जानती है। वे पुस्तक विमोचन के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई यहां गिरा तो कोई वहां गिरा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव पूरी तरह से नियमानुसार ही हुआ है और हारने वाले हमेशा ही बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं। भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत ही लोकसभा स्तर पर कार्यालय खोले जा रहे हैं। भाजपा हमेशा ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करती रही है। देश व प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार के कार्य, नीति पिछले नौ साल से भी ज्यादा समय से पसंद है और आगे भी जो भी चुनाव होंगे भाजपा जरूर विजयी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed