{"_id":"643074aa14272edfe0047017","slug":"main-accused-of-fetal-sex-test-arrested-kurukshetra-news-c-18-1-84628-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भ्रूण लिंग जांच का मुख्य आरोपी गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भ्रूण लिंग जांच का मुख्य आरोपी गिरफ्त में
Sat, 08 Apr 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया। आरोपी देवबंद जिला सहारनपुर (यूपी) में एक मकान में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच का धंधा चला रहा था। आरोपी अनिश निवासी देवबंद ने 45 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच करने का सौदा तय किया था। इस मामले में पुलिस दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को कारागार भेज चुकी है। मुख्य आरोपी अनिश को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
जिला समुचित अधिकारी कम सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र को सूचना मिली थी कि दलाल राजकुमार उर्फ लाड़ी निवासी मानव चौक अंबाला यूपी में भ्रूण लिंग जांच कराता है। सूचना पर एक टीम का गठन करके डिकॉय को दलाल राजकुमार के संपर्क भेजा गया था। इस दलाल ने 45 हजार रुपये में भ्रूण लिंग की जांच कराने का सौदा तय करके 40 हजार रुपये एडवांस मांगे थे। 14 दिसंबर को सुबह करीब छह बजे पिपली चौक पर डिकॉय ने दलाल को 40 हजार रुपये दिए, जिसके बाद दलाल अपनी दो महिला साथी दीप कौर, सरोज और डिकॉय को कार में बैठाकर देवबंद ले गया।
इस दौरान विभाग की टीम उनके पीछे चल रही थी, मगर रेलवे क्रासिंग पर भीड़ होने की वजह से टीम उन तक नहीं पहुंच सकी। लिहाजा, टीम ने थाना लाडवा में मामला दर्ज कराकर पुलिस से मिलकर नाकाबंदी करके महिला दलाल दीप कौर और सरोज को गिरफ्तार किया था, जबकि राजकुमार फरार हो गया था। तीन दिन बाद पुलिस ने 16 दिसंबर पुलिस ने दलाल राजकुमार तथा छह फरवरी को अन्य आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी अनिश पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। पुलिस लगातार उसके ठिकाने पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी अनिश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे उसके अन्य साथियों और नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।