{"_id":"671d6911718ac1730107ce44","slug":"main-accused-of-attacking-youth-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126103-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक पर हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक पर हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह पार्टी में फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमन सिंह उर्फ अमन राजपूत निवासी सेक्टर-22 फरीदाबाद के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गंडासी बरामद हुई।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में राहुल निवासी बारना ने बताया था कि वह अपने दोस्त पुष्कर निवासी डाहर जिला अंबाला के साथ 16 अक्तूबर रात करीब सवा 11 बजे पार्टी में गया था। होटल में उसके दोस्त पुष्कर का जानकार बंटी भी आया हुआ था। पार्टी के दौरान पुष्कर ने बंटी को उसके साथ मोबाइल में फोटो खींचने के बुलाया था।
बंटी उन्हें अच्छी फोटो खींचने के लिए होटल की छत पर ले गया था। यहां पर बंटी व अमन के साथ फोटो खींचने की बात लेकर बहस हो गई थी। इसलिए वह अपने दोस्त पुष्कर व अन्य के साथ होटल से बाहर आ गया और उनको यूनिवर्सिटी चला गया था। उनको छोड़ने के बाद वह बिरला मंदिर आया तो उसे बंटी व अन्य लोग मिल गए थे। यहां उसने अमन के साथ मोबाइल पर बातचीत की तो अमन ने उसे थीम पार्क के पास बातचीत करने के लिए बुला लिया था। वह कार लेकर थीम पार्क के पास आया तो अमन, हैप्पी, बंटी समेत अन्य ने उस पर गंडासी व डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।