फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Main accused in Shivcharan murder case arrested, on remand

शिवचरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Main accused in Shivcharan murder case arrested, on remand
कुरुक्षेत्र। ढाई साल पहले हुए शिवचरण हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपी मृतक की पत्नी पिंकी व कुलजिंद्र सिंह वासी स्याणा सैदां को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी मुख्त्यार सिंह वासी स्याणा सैदां को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने शिवचरण की परने (गमछे) से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को सरस्वती ड्रेन में फेंक दिया था।
विज्ञापन

ओमप्रकाश वासी स्याणा सैदां ने 30 मार्च 2020 को थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा शिवचरण 29 मार्च को बाइक पर सवार होकर अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। दो दिन बाद शिवचरण की लाश गुहला रोड बाईपास पास सरस्वती ड्रेन में बरामद हुई थी। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302 जोड़कर मामले की जांच करते हुए 30 अक्तूबर को आरोपी कुलजिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला था कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शिवचरण का परने से गला घोंटकर हत्या करके लाश को गुहला रोड बाईपास के पास ड्रेन में फेंक दिया था। हत्या का मुख्य आरोपी मुख्त्यार सिंह है। वहीं जांच में यह भी सामने आया था कि शिवचरण की हत्या कराने में उसकी पत्नी पिंकी का भी हाथ था। पुलिस 31 अक्तूबर को पिंकी को भी गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुख्तयार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed