फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahavir Mandhan became the chief patron of Jan Kalyan Manch unanimously and Dheeraj Gulati became the patron.

Kurukshetra News: जन कल्याण मंच के सर्वसम्मति से महावीर मंढान बने मुख्य संरक्षक, धीरज गुलाटी संरक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Mandhan became the chief patron of Jan Kalyan Manch unanimously and Dheeraj Gulati became the patron.
कुरुक्षेत्र। जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र संस्था के मुख्य संरक्षक महावीर मंढान व संरक्षक धीरज गुला
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था जन कल्याण मंच को और मजबूती देने क लिए नई नियुक्तियां की हैं। इसमें सर्वसम्मति से महावीर मंढान को मुख्य संरक्षक व धीरज गुलाटी को संरक्षक बनाया गया है जिससे अन्य पदाधिकारियों में भी खुशी की लहर है। संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक ने बताया कि कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने के लिए मंच की हाई पावर कमेटी के बीच कई दिनों से विचार-विमर्श चल रहा था। जनकल्याण मंच की हाई पावर कमेटी के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मंगलवार को नियुक्तियों के साथ पूर्व प्रिंसिपल रामपाल सरोहा को उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्याध्यापक स्वतंत्र शर्मा को सलाहकार बनाया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त सदस्यों से आशा और अपेक्षा की है कि इनके अनुभव और सहयोग से जनकल्याण मंच समाज सेवी संस्था और ज्यादा समाजसेवा के कार्य करगी। संस्था के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। मुख्य संरक्षक महावीर मंढान और संरक्षक धीरज गुलाटी, उपाध्यक्ष रामपाल सरोहा, सलाहकार स्वतंत्र शर्मा ने संस्था को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम समाजसेवी संस्था जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र के लिए हर संभव सहयोग देकर संस्था को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, ऑडिटर केसी वर्मा, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेडा, प्रचार सचिव संजय शर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल कपूर, हेमंत यादव, शिव किरमिच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed